ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

फर्जी दस्तावेज बनाकर लाखों की धोखाधड़ी! एल एंड टी फाइनेंस कंपनी को चूंना लगाने वाला 25 हजारी इनामी शातिर जौनपुर से गिरफ्तार

by on | 2026-05-20 21:39:58

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3188


फर्जी दस्तावेज बनाकर लाखों की धोखाधड़ी! एल एंड टी फाइनेंस कंपनी को चूंना लगाने वाला 25 हजारी इनामी शातिर जौनपुर से गिरफ्तार

वाराणसी। काशी की सिगरा पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को दबोचने में बड़ी कामयाबी हासिल की है, जो बड़ी-बड़ी कंपनियों की आंखों में धूल झोंककर लाखों का वारा-न्यारा करने में माहिर था। फर्जी दस्तावेज तैयार कर एल एंड टी फाइनेंस कंपनी से लाखों रुपये का लोन पास कराने और फिर रकम डकार कर फरार होने वाले २५ हजार रुपये के इनामी आरोपी को सिगरा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। यह शातिर लंबे समय से खाकी को चकमा देकर फरार चल रहा था।

जौनपुर का रहने वाला है शातिर अलाउद्दीन

पुलिस के हत्थे चढ़े इस शातिर आरोपी की पहचान अलाउद्दीन पुत्र शेख अयूब के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काबीरुद्दीनपुर (धर्मापुर), थाना गौरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर का निवासी है। सिगरा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि २५ हजार का इनामी फातमान रोड कब्रिस्तान के पास किसी काम से आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को मौके से दबोच लिया।

​सेल्स एग्जीक्यूटिव बनकर कंपनी की पीठ में घोंपा छुरा

​मामला एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड की वाराणसी शाखा से जुड़ा है। दरअसल, आरोपी अलाउद्दीन इसी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात था। पद का दुरुपयोग करते हुए उसने ६ बेकसूर ग्राहकों को मोहरा बनाया। अलाउद्दीन ने इन ग्राहकों के नाम पर फर्जी और कूटरचित (जाली) दस्तावेज तैयार किए और कंपनी से करीब ६,६१,७५२ रुपये का लोन पास करा लिया। लोन की रकम जैसे ही आई, अलाउद्दीन उसे लेकर रफूचक्कर हो गया।

कंपनी ने निकाला, पुलिस ने कसा शिकंजा

जब कंपनी को इस खेल की भनक लगी, तो अधिकारियों ने अलाउद्दीन से रकम जमा करने को कहा। लेकिन नीयत डोल चुकी थी, सो उसने पैसा जमा नहीं किया। अंदरूनी जांच में दोषी पाए जाने पर कंपनी ने उसे तत्काल प्रभाव से नौकरी से निष्कासित कर दिया।

​इसके बाद एल एंड टी फाइनेंस के अधिकृत अधिकारी अमित मिश्रा की तहरीर पर वर्ष २०२५ में थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अलाउद्दीन फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नरेट ने उस पर २५ हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

बेबाक टिप्पणी: चंद रुपयों की खातिर कंपनियों और आम जनता का भरोसा तोड़ने वाले ऐसे सफेदपोश जालसाज समाज के लिए नासूर हैं। फिलहाल सिगरा पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment