ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

सीबीआई का बड़ा एक्शन, सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बलिया का मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार!

by on | 2026-05-18 23:04:07

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3200


सीबीआई का बड़ा एक्शन, सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बलिया का मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार!


वाराणसी/मुजफ्फरनगर/बलिया:

पश्चिम बंगाल की सियासत में भूचाल लाने वाले हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह को सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के बलिया जिले के रातोपुर का रहने वाला है, जो वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।

​हरिद्वार से लौटते ही CBI ने बिछाया जाल

​जानकारी के अनुसार, सीबीआई को सटीक इनपुट मिला था कि मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह अपने परिवार के साथ हरिद्वार से वापस लौट रहा है। इस इनपुट पर मुस्तैद जांच एजेंसी ने मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास पहले से ही तगड़ी घेराबंदी कर रखी थी। सोमवार तड़के जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, सीबीआई की टीम ने स्थानीय छपार पुलिस के सहयोग से उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

​सियासत गरमाने वाले मर्डर केस में बड़ा मोड़

​गौरतलब है कि बीते 6 मई को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद बंगाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे और पूरे राज्य में भारी राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया था। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए जांच की कमान तुरंत सीबीआई को सौंपी गई थी।

​ खुलेंगे कई बड़े राज!

​गिरफ्तारी के बाद सीबीआई के सीओ राजेश कुमार आरोपी राजकुमार सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए सीजेएम कोर्ट पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, छपार थाने में घंटों चली शुरुआती पूछताछ में हत्या से जुड़े कई बेहद अहम और चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे हैं।

​ बलिया के इस युवक की गिरफ्तारी के बाद अब यह साफ हो गया है कि इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के तार यूपी से लेकर बंगाल तक गहरे जुड़े हुए हैं। सीबीआई अब इस पूरे नेटवर्क और पर्दे के पीछे बैठे असली मास्टरमाइंड व राजनीतिक साजिशकर्ताओं का पता लगाने में जुटी है। माना जा रहा है कि रिमांड पर मिलते ही राजकुमार सिंह के मुंह से कई ऐसे सफेदपोशों के नाम उगलवाए जाएंगे, जिससे बंगाल से लेकर यूपी तक की सियासत में एक बार फिर बड़ा भूचाल आना तय है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment