by on | 2026-05-17 00:54:23
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3189
वाराणसी।
काशी की कानून-व्यवस्था को पटरी पर रखने और जनसमस्याओं के निस्तारण में सुस्ती बरतने वालों के खिलाफ वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अब तक का सबसे बड़ा 'प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक' हुआ है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दोटूक शब्दों में संदेश दे दिया है कि महकमे में अब केवल 'परफॉर्मेंस' चलेगी, 'पैरवी' नहीं। लापरवाही और सुस्ती के आरोप में SOG-02 को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है और पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान कप्तान का कड़ा रुख देखकर कई दागी और सुस्त पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। कमिश्नर ने साफ कहा कि थाने की गद्दी उसी को मिलेगी जो फील्ड में परिणाम देगा, अपराध रोकेगा और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाएगा।
अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कसावट को देखते हुए कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है:
समीक्षा बैठक में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, एनडीपीएस (नशा तस्करी), गोतस्करी और विवेचनाओं के लंबित मामलों को लेकर एक-एक थाने की कुंडली खंगाली गई। पुलिस आयुक्त ने सख्त निर्देश जारी किए:
बैठक में सिर्फ डंडा चलाने पर ही बात नहीं हुई, बल्कि सुधार की रूपरेखा भी तय की गई। नए रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया पॉलिसी के पालन, सीसीटीएनएस (CCTNS), ई-समन पोर्टल और डिजिटल पुलिसिंग को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच पुलिस की छवि मित्र जैसी होनी चाहिए, न कि भय पैदा करने वाली।
इस महामंथन और कड़क कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी सहित कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'