ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
राजनीति राजनीति

कटरिया में 'देवरिया कांड' दोहराने की साजिश नाकाम, सपा नेता सत्या यादव समेत 10 दंगाई गिरफ्तार!

by on | 2026-04-23 20:51:14

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3121


कटरिया में 'देवरिया कांड' दोहराने की साजिश नाकाम, सपा नेता सत्या यादव समेत 10 दंगाई गिरफ्तार!


गाजीपुर (करण्डा): सियासत जब लाशों पर रोटियां सेंकने लगे और भाई-चारे के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने की कोशिश हो, तो अंजाम सलाखें ही होती हैं। करण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरिया गांव में पत्थरबाजी और बवाल का व्यूह रचने वाले मास्टरमाइंड सपा नेता सत्येन्द्र यादव 'सत्या' समेत 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला? नफरत की आग सुलगाने की थी तैयारी

​बीते 15 अप्रैल को निशा शर्मा नाम की युवती का शव नदी में मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था। लेकिन शांति की इस कोख में बवाल का बीज बोने की पटकथा 21 अप्रैल को ही लिख दी गई थी, जब आरोपी सत्या यादव एक बार पहले ही परिजनों से मिल चुका था। मामला तब और तूल पकड़ गया जब 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल परिजनों से मिलने पहुंचा। वहां मौजूद सैकड़ों की भीड़ में छिपे कुछ अराजकतत्वों ने सुनियोजित तरीके से पत्थरबाजी शुरू कर दी।

अराजकता का नंगा नाच: पुलिस अधिकारी भी हुए लहूलुहान

​पत्थरबाजों ने न केवल ग्रामीणों और समर्थकों के बीच भगदड़ मचाई, बल्कि खाकी को भी निशाना बनाया। इस हमले में क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष करण्डा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गाजीपुर समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गांव में डर और तनाव का माहौल पैदा कर दिया गया ताकि मामला 'अगड़ों बनाम पिछड़ों' की जातीय जंग में तब्दील हो जाए।

प्रधान प्रतिनिधि के कड़े तेवर से टला 'देवरिया जैसा नरसंहार'

​सूत्रों की मानें तो यह बवाल महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश थी। चर्चा है कि अगर मौके पर प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष मजबूती से खड़े न होते, तो कटरिया में भी देवरिया जनपद जैसा खूनी मंजर दोहराया जा सकता था, जहाँ बेकाबू भीड़ ने एक ब्राह्मण परिवार का सफाया कर दिया था। आशुतोष की सक्रियता ने उन्मादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई: मुकदमों की बौछार

​करण्डा पुलिस ने दंगाइयों के खिलाफ मु0अ0सं0 57/2026 के तहत बीएनएस की संगीन धाराओं 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 125, 132, 351(3), 353(2) और 7 CLA ACT में मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  • मुख्य साजिशकर्ता: सत्येन्द्र यादव 'सत्या' (सपा नेता)
  • अन्य: 9 साथी उपद्रवी।
  • बेबाक 24 का प्रहार: > राजनीति संवेदनाओं के लिए होनी चाहिए, दंगों की साजिश के लिए नहीं। पुलिस की इस तत्परता ने गाजीपुर को एक बड़ी जातीय हिंसा की आग में झुलसने से बचा लिया है। प्रशासन अब इन उपद्रवियों पर और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment