ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
राजनीति राजनीति

वाराणसी में 'मोदी हाईअलर्ट': BLW में 'शहंशाही' सुरक्षा, पर क्या सवर्णों की नाराजगी और छात्रों का 'काला झंडा' बिगाड़ेगा खेल?

by on | 2026-04-17 22:20:38

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3088


वाराणसी में 'मोदी हाईअलर्ट': BLW में 'शहंशाही' सुरक्षा, पर क्या सवर्णों की नाराजगी और छात्रों का 'काला झंडा' बिगाड़ेगा खेल?


​वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन की आहट ने बनारस के प्रशासनिक गलियारों में 'तूफान' ला दिया है। एक तरफ तो BLW (बनारस रेल इंजन कारखाना) में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने सुरक्षा की ऐसी 'सर्जरी' की है कि हवा भी बिना इजाजत आर-पार न हो सके, लेकिन दूसरी तरफ विरोध की चिंगारी ने अधिकारियों के माथे पर बल ला दिए हैं।
​छात्रों की 'ब्लैक' चुनौती और UGC का गुस्सा
​प्रशासन के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द बन सकते हैं काशी के छात्र। खबर है कि UGC की नीतियों से नाराज छात्र गुट प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने की फिराक में हैं। चप्पे-चप्पे पर पहरा तो है, लेकिन अगर छात्रों का जोश सड़कों पर उतरा, तो खाकी की 'किलेबंदी' धरी की धरी रह सकती है।
​सवर्णों की बेरुखी और मठाधीशों की बढ़ती धड़कनें
​काशी का सियासी पारा इस वक्त चढ़ा हुआ है। सवर्ण तबके के भीतर दबी हुई नाराजगी कार्यक्रम की रौनक को 'फीका' कर सकती है। चर्चाएं आम हैं कि जमीनी स्तर पर असंतोष का ग्राफ बढ़ा है। वहीं, शहर के बड़े मठाधीशों की धड़कनें भी तेज हैं। सत्ता की करीबियों और दूरियों के बीच मठाधीश अपनी जमीन बचाने की जुगत में हैं।
​सुरक्षा का 'चक्रव्यूह' बनाम जमीनी हकीकत
​प्रशासन ने तैयारी तो 'जीरो एरर' वाली की है:
​टेक्निकल घेराबंदी: चप्पे-चप्पे पर CCTV और तीसरी आंख का पहरा।
​ट्रैफिक और पार्किंग: वीवीआईपी रूट से लेकर ड्रॉपिंग जोन तक सब कुछ सील।
​बड़े दिग्गजों का जमावड़ा: अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा और डीसीपी प्रमोद कुमार खुद कमान संभाले हुए हैं।
बेबाक की बात: "साहब के स्वागत में रेड कारपेट तो बिछ गया है, लेकिन सवर्णों की नाराजगी, छात्रों के काले झंडे  इस दौरे को पुलिस के लिए 'अग्निपरीक्षा' बना दिया है। देखना होगा कि प्रशासनिक 'सर्जरी' इन सियासी जख्मों को भर पाती है या नहीं।"



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment