ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
अपराध अपराध

88 किलो गांजा के साथ बुलंदशहर का तस्कर दबोचा, दिल्ली से जुड़े हैं तार

by on | 2026-04-15 22:05:48

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3134


88 किलो गांजा के साथ बुलंदशहर का तस्कर दबोचा, दिल्ली से जुड़े हैं तार

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में नशे के सौदागरों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर अपना 'बेबाक' प्रहार किया है। क्राइम ब्रांच और लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पहड़िया मंडी क्षेत्र में घेराबंदी कर एक बड़े अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 88 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर बिछाया गया जाल

​बेबाक 24 को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 15 अप्रैल 2026 को क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहड़िया मंडी के पास एक बोलेरो (JH10 BJ 7297) में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया गया है, जिसे शहर के विभिन्न हिस्सों में खपाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही लालपुर-पाण्डेयपुर थाना प्रभारी और SOG टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा।

कौन है यह तस्कर?

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कपिलदेव सिंह (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में दिल्ली के नेहरू विहार (तिमारपुर) इलाके से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था।

बरामदगी का ब्यौरा:

​पुलिस ने आरोपी की बोलेरो की तलाशी ली तो होश उड़ गए। गाड़ी के अंदर से कुल 56 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

  • कुल वजन: 88 किलोग्राम (बाजार में कीमत लाखों में)
  • वाहन: बोलेरो (झारखंड नंबर)
  • नकद: ₹200
  • दस्तावेज: आधार कार्ड, पैन कार्ड और निर्वाचन कार्ड
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: एक वीवो मोबाइल फोन

पुराना अपराधी, मिर्जापुर से भी है नाता

​पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि कपिलदेव सिंह कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ पहले भी मिर्जापुर जिले में NDPS एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है।

कानूनी शिकंजा

​लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 08/20 और BNS की धारा 336(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा को सौंपी गई है।

इनकी रही मुख्य भूमिका

​इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और SOG प्रभारी गौरव सिंह ने किया। टीम ने जिस मुस्तैदी से इस कार्रवाई को अंजाम दिया, उसकी सराहना आला अधिकारियों द्वारा की जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment