ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने दी स्व. राम जी तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि

by on | 2026-04-15 16:57:53

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3153


गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने दी स्व. राम जी तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के मंत्री श्री आशुतोष त्रिपाठी के पूज्य पिता स्व. राम जी तिवारी के आकस्मिक निधन पर आज पत्रकार जगत ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बीती 13 अप्रैल 2026 को हुए उनके निधन के उपरांत आज पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें याद किया।

मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

आज दोपहर 12 बजे गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन हाल में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित संस्था के सदस्यों और जनपद के गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित वक्ताओं ने स्व. राम जी तिवारी को एक सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व का धनी बताया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया।

ये गणमान्य रहे उपस्थित

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक  अशोक श्रीवास्तव, दुर्गविजय सिंह, रविकांत पांडे, प्रमोद सिंहा और देवब्रत विश्वकर्मा , ए.के. राय, विनोद गुप्ता, विनय कुमार सिंह और क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी शोक सभा में शिरकत कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​दुःख की इस घड़ी में जिले के तमाम पत्रकारों और विभिन्न संगठनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment