by on | 2026-04-10 17:19:26
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3143
जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या JH 03 AM 1444 एमपी के सिंगरौली से कोयला लादकर चंदौली की चंधासी मंडी जा रहा था। अहरौरा टोल के पास एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और एक खंभे से टकरा गया। खंभा टेढ़ा क्या हुआ, टोल कर्मियों को मानो लूट का लाइसेंस मिल गया। आरोप है कि कर्मियों ने चालक सत्यम केवट के साथ फौरन हाथापाई शुरू कर दी और मोटी रकम की डिमांड करने लगे।
ट्रक मालिक संजय सिंह के मुताबिक, जान बचाने के लिए चालक वहां से भागा तो टोल मैनेजर अतुल सिंह ने स्कॉर्पियो से पीछा कर उसे रुकवा लिया। इसके बाद धमकाकर उमेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति के खाते में 20 हजार रुपए ट्रांसफर कराए गए। इतना ही नहीं, जब मालिक संजय सिंह मौके पर पहुंचे, तो उन्हें भी बंधक बनाकर 40 हजार रुपए अतिरिक्त देने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि मैनेजर ने पुलिसिया पहुंच की धमक देते हुए कहा— "पैसे दो वरना झूठे मुकदमे में फंसवा देंगे।"
यह कोई पहली घटना नहीं है। मई 2025 में भी यहाँ पैरामिलिट्री जवान के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। खुद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इस टोल को हटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन टोल प्रशासन की तानाशाही थमने का नाम नहीं ले रही।
वहीं दूसरी ओर, वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर स्थित कैथी टोल प्लाजा ने भी अपनी मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। रजवारी रेलवे स्टेशन जाने वाले दशकों पुराने मार्ग को टोल प्रबंधन ने बोल्डर रखकर बंद कर दिया है।
बड़ा सवाल: आखिर किसके शह पर ये टोल माफिया आम जनता का रास्ता रोक रहे हैं? क्या जिला प्रशासन और पुलिस ने इन टोल संचालकों के आगे घुटने टेक दिए हैं या फिर 'ऊपर' तक हिस्सा पहुंच रहा है? 50 साल पुराने रास्ते का बंद होना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'