by on | 2026-04-08 03:04:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3249
करीमुद्दीनपुर/गाजीपुर: समझ लीजिए कि यह योगी आदित्यनाथ का नया उत्तर प्रदेश है—यहाँ अगर अपराधी की उंगली ट्रिगर पर फड़कती है, तो पुलिस का जवाब सीधे पैर की हड्डी पर मिलता है। गाजीपुर में पुलिस ने 'मिशन लंगड़ा' के तहत एक और शातिर अपराधी शक्ति नारायण राय का गुरूर मिट्टी में मिला दिया है।
इतिहास गवाह है कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड का सफाया तो किया, लेकिन उस 'एनकाउंटर कल्चर' में पुलिस की साख पर भ्रष्टाचार और दाग भी लगे। मुंबई की गलियों से लेकर गाजीपुर के इस 'माफिया सागर' तक, कहानी एक जैसी रही है। गाजीपुर का आलम यह है कि यहाँ सड़क पर करोड़ों के काफिले में 10-10 गाड़ियों के साथ 'मगरमच्छ' आज भी टहलते मिल जाते हैं।
अगर रास्ता न छोड़ो तो सायरन बजाती और चकाचक हेडलाइट्स चमकाती गाड़ियों में बैठी 'व्हेल मछलियाँ' आपको घूरती दिखेंगी। कोई बुलेटप्रूफ कवच में कैद है, तो कोई हाई-टेक कैमरों वाले चश्मों के पीछे। 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' का यह खेल पुराना है।
मगर अब वक्त बदल चुका है। यूपी पुलिस के पास ADG पीयूष मोर्डिया और वैभव कृष्ण जैसे 'सुदर्शन चक्र' धारी जांबाज अफसर हैं, जो इन लहरों को चीरना जानते हैं।
करीमुद्दीनपुर पुलिस जब हत्या के आरोपी शक्ति नारायण राय को लेकर हरदासपुर के बगीचे में हथियार बरामदगी के लिए पहुँची, तो दो बांस के डंडे और कुल्हाड़ी तो बरामद हो गए, लेकिन शातिर के दिमाग में कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। पुलिस को चकमा देकर उसने पहले से छिपाए हुए .315 बोर के तमंचे से सीधा फायर झोंक दिया।
"अपराधी भागने की फिराक में था और उसने सीधे पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के लिए पुलिस को मोर्चा खोलना पड़ा।" — रमेश कुमार पटेल (थाना अध्यक्ष)
पुलिस की जवाबी फायरिंग में शक्ति नारायण राय के दाहिने पैर में गोली लगी और वह जमीन पर ढेर हो गया। कल तक जो बाहुबली इलाके में दहशत का दूसरा नाम था, आज वह पुलिस की जीप में घायल होकर रेंगता हुआ अस्पताल पहुँचा। मौके से खोखा कारतूस और अवैध असलहा जब्त कर उसकी दबंगई का 'मैनेजमेंट' पूरी तरह बिगाड़ दिया गया है।
नेवादा का निवासी शक्ति नारायण राय कोई मामूली मुजरिम नहीं है, उसके अपराधों की फेहरिस्त लंबी है:
पुलिस ने आरोपी पर BNS की धारा 109(1), 262 और आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी फंदा कस दिया है। थाना अध्यक्ष रमेश कुमार पटेल की इस कार्रवाई ने उन तमाम 'सफेदपोश मगरमच्छों' को कड़ा संदेश दे दिया है—गाजीपुर की धरती पर अब अपराध की फसल उगाने वालों का अंजाम सिर्फ 'मिशन लंगड़ा' ही होगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'