ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

DM सत्येन्द्र कुमार का 'हंटर' चला: गौशालाओं में लापरवाही की तो खैर नहीं!

by on | 2026-04-07 12:57:28

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3131


DM सत्येन्द्र कुमार का 'हंटर' चला: गौशालाओं में लापरवाही की तो खैर नहीं!

वाराणसी । जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने आज उन अफसरों की नींद उड़ा दी है जो सरकारी फाइलों में तो गौ-सेवा की गंगा बहा रहे हैं, लेकिन हकीकत में गौशालाओं की सुध लेना भूल गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट की समीक्षा बैठक कोई रस्म अदायगी नहीं, बल्कि लापरवाहों के लिए 'अल्टीमेटम' साबित हुई।

​DM ने दो टूक कह दिया है— "मानकों से समझौता, यानी कार्रवाई के लिए तैयार रहें!"

 लापरवाही पर 'नो टॉलरेंस'

​बैठक में जब गौआश्रय स्थलों की बदहाली का मुद्दा उठा, तो जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल कागजों पर चारे और पानी की व्यवस्था नहीं चलेगी। डीएम ने निर्देश दिए कि:

  • पेट भरेगा तभी बात बनेगी: हर हाल में हरे चारे और स्वच्छ पेयजल की 24 घंटे उपलब्धता हो।
  • गर्मी से जंग, तैयारी दबंग: सूरज की तपिश से गोवंश को बचाने के लिए 'ग्रीन नेट' और 'शेड' का इंतजाम तुरंत हो। तापमान कम करने के लिए नियमित छिड़काव और वृक्षारोपण के सख्त आदेश दिए गए हैं।

 स्वास्थ्य पर सीधी नजर

​क्या पशु चिकित्सक केवल ऑफिस में बैठेंगे? डीएम ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए नियमित टीकाकरण और मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा है। किसी भी बीमारी की खबर मिलते ही 'एक्शन मोड' में उपचार शुरू होना चाहिए।

 भूसा बैंक और बजट का हिसाब

​भूसे की कालाबाजारी और किल्लत रोकने के लिए डीएम ने 'स्थायी भूसा बैंक' बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने नगर निगम को फटकार लगाते हुए कहा कि सड़कों पर आवारा घूमते पशु व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।

  • जियो टैगिंग अनिवार्य: हर गोवंश की पहचान उसकी जियो टैगिंग से होगी।
  • भुगतान में देरी नहीं: फंड की कमी का बहाना अब नहीं चलेगा; समय पर मांग भेजें और गौशालाओं का भुगतान क्लियर करें।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment