by on | 2026-04-05 20:50:48
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3168
रेवतीपुर/गाजीपुर: रफ्तार का कहर जब लापरवाही से मिलता है, तो अंजाम सिर्फ और सिर्फ तबाही होता है। बीते शनिवार तड़के गंगा पुल पर हुए भीषण हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया है। करीब 30 घंटे के कड़े इंतजार और मशक्कत के बाद, रविवार को युवराजपुर गंगा घाट से ट्रेलर चालक राजन यादव (24) का शव बरामद कर लिया गया। लेकिन सवाल अब भी वही है—आखिर इस मौत की रफ्तार पर लगाम कब लगेगी?
घटना शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे की है। गाजीपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने सब्जी लदी पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर लोहे की मजबूत रेलिंग को तिनके की तरह तोड़ते हुए सीधे गंगा में जा गिरा।
मृतक राजन यादव गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र (जगदीशपुर भलुआन) के रहने वाले थे। तीन भाइयों में मंझले राजन की मौत की खबर ने मां मंजू देवी और पिता श्यामू को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बेटे के कंधों पर घर की जिम्मेदारी थी, उसका शव देख परिजनों का कलेजा फट गया।
हादसे के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम पानी की लहरों को खंगाल रही है। चालक राजन का शव तो मिल गया, लेकिन 20 वर्षीय बिट्ठल गुप्ता का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'