by on | 2026-04-04 13:51:43
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3212
गाजीपुर। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें खाकी का खौफ रत्ती भर भी नहीं रह गया है। ताजा मामला गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां असावर चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। हरदासपुर गांव के पास एक कटरे में सो रहे 57 वर्षीय अधेड़ की चेहरे को भारी वस्तु से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नेवादा गांव निवासी रामबचन ठाकुर (57) हरदासपुर स्थित विमला राय के कटरे में रहकर खेती-बारी की देखभाल करते थे। शुक्रवार की रात वह हमेशा की तरह भोजन करने के बाद बरामदे में चौकी पर मच्छरदानी लगाकर सोए थे। लेकिन शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी, तो मंजर देख कलेजा कांप उठा। चौकी खून से लथपथ थी और रामबचन का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था।
घटनास्थल की तस्वीरें चीख-चीख कर बदमाशों की दरिंदगी बयां कर रही हैं। जिस तरह से चेहरे को भारी वस्तु से प्रहार कर कुचला गया है, उससे साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी और नफरत के साथ आए थे। दीवारों पर बिखरे खून के छींटे गवाही दे रहे हैं कि मौत का खेल कितना भयानक था।
हैरानी की बात यह है कि मुख्य मार्ग (लठ्ठुडीह-रसड़ा मार्ग) पर और पुलिस चौकी के इतने करीब इस वारदात को अंजाम देकर हत्यारे आराम से फरार हो गए। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पुलिस की गश्त और सक्रियता आखिर कहां है?
मृतक की पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार एक ही सवाल पूछ रही हैं— "हमने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उन्हें मार दिया गया?" वहीं, मृतक के पुत्र चंदन ठाकुर ने कुछ स्थानीय लोगों पर आशंका जताते हुए साजिश की बात कही है, जो अब इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर रमेश पटेल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्यों को बारीकी से संकलित किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने कड़े लहजे में कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'