by on | 2026-04-03 01:04:26
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3031
मुगलसराय कोतवाली की दुल्हीपुर चौकी में 'सेटिंग-गेटिंग' का खेल अब कप्तान की नजरों में आ चुका है। हेड कांस्टेबल संतोष यादव को सस्पेंड कर एसपी ने बता दिया है कि जुआ, तस्करी और अनैतिक काम कराने वाले 'वर्दीधारी बिचौलियों' के दिन लद चुके हैं। संतोष यादव के साथ-साथ ट्रैफिक SI उमाशंकर यादव और मनोज कुमार सिंह समेत 6 पुलिसकर्मियों पर जांच की गाज गिरना इस बात का प्रमाण है कि कप्तान फिलहाल किसी को बख्शने के मूड में नहीं हैं।
पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तो एक पहलू है, लेकिन चंदौली की रगों में दौड़ता 'अवैध खनन' और सड़कों को छलनी करता 'ओवरलोडिंग का जिन्न' नए कप्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
इसमें कोई दो राय नहीं कि एसपी आकाश पटेल ने हेड कांस्टेबल और दरोगाओं पर कार्रवाई कर अपना इरादा साफ कर दिया है। लेकिन चंदौली का इतिहास गवाह है कि यहाँ असली खेल खनन माफिया और ओवरलोडिंग सिंडिकेट खेलते हैं।
"छोटे प्यादों को पीटकर संदेश तो दे दिया गया है, लेकिन जनता को इंतजार है उस दिन का, जब खनन और ओवरलोडिंग के सिंडिकेट को चलाने वाले 'बड़े खिलाड़ी' कप्तान की रडार पर होंगे।"
बेबाक राय: कप्तान साहब, शुरुआत शानदार है! हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई करके आपने 'खौफ' तो पैदा कर दिया है, लेकिन चंदौली की जनता तब सलाम ठोकेगी जब गंगा की रेत चोरी करने वाले और सड़कों पर मौत बनकर दौड़ते ओवरलोड ट्रक आपके डर से थम जाएंगे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'