ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

UP कॉलेज में उबाल: छात्रों का मुंडन, इंसाफ के लिए रण! हत्यारे को फांसी और प्रिंसिपल पर गाज की मांग

by on | 2026-04-01 16:54:49

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3196


UP कॉलेज में उबाल: छात्रों का मुंडन, इंसाफ के लिए रण! हत्यारे को फांसी और प्रिंसिपल पर गाज की मांग


वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज (UP College) का परिसर एक बार फिर आक्रोश की आग में सुलग उठा है। छात्र सूर्य प्रताप सिंह की नृशंस हत्या के खिलाफ बुधवार को छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। विरोध की ऐसी लहर उठी कि दर्जनों छात्रों ने सामूहिक रूप से मुंडन कराकर अपना सिर मुंडवाया और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कॉलेज परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

छात्रों का दोटूक सवाल: 5000 की भीड़, CCTV में कैद मंजर... फिर देरी क्यों?

धरने पर बैठे छात्रों का गुस्सा सिर्फ हत्यारे तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। छात्रों का कहना है कि जिस कॉलेज में 5000 छात्र मौजूद हों और जहां की चप्पे-चप्पे की हरकत CCTV में दर्ज हो, वहां ऐसी वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है।

छात्रों की मांगें:

 * फांसी से कम कुछ नहीं: मुख्य आरोपी को तत्काल फांसी की सजा दिलाई जाए।

 * प्रिंसिपल पर FIR: कॉलेज के मुखिया होने के नाते प्रिंसिपल पर लापरवाही की FIR दर्ज हो।

 * बर्खास्तगी: प्रिंसिपल को तुरंत उनके पद से हटाया जाए।

चप्पे -चप्पे पर खाकी, छावनी बना कैंपस

कैंपस के बिगड़ते हालात और छात्रों के मुंडन आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने इसे छावनी में तब्दील कर दिया है। मौके पर 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। एडीसीपी नीतू कात्यायन ने खुद मोर्चा संभालते हुए स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उनकी चेतावनी साफ है— "जब तक न्याय नहीं, तब तक विश्राम नहीं।"

वारदात का फ्लैशबैक

गौरतलब है कि बीते 20 मार्च को दिनदहाड़े सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को उसी दिन दबोच लिया था और दूसरे आरोपी अनुज मौर्य ने भी हाल ही में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लेकिन छात्रों का मानना है कि यह कार्रवाई काफी नहीं है। वे इस लड़ाई को आर-पार के मूड में ले जा चुके हैं।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment