by on | 2026-04-01 08:28:22
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3144
वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी का अस्सी इलाका कल 'कुरुक्षेत्र' बन गया। वजह कोई बड़ा जमीन विवाद नहीं, बल्कि सड़क पर हुई एक मामूली टोटो और कार की भिड़ंत थी। लेकिन साहब, ये बनारस है; यहाँ बात टोटो की टक्कर से शुरू हुई और ईंट-पत्थर तक जा पहुँची।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी चौकी इलाके में कल उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक टोटो और कार आपस में टकरा गए। चश्मदीदों की मानें तो शुरुआत 'जुबानी जंग' से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मर्यादा की दीवार ढह गई। बीच सड़क पर ही दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे।
बेबाक टिप्पणी: सड़क पर गाड़ियाँ बाद में टकराती हैं, लोगों का अहंकार पहले टकरा जाता है। पांच मिनट के उस तांडव ने अस्सी की शांति को तार-तार कर दिया।
हैरानी की बात तो यह है कि लड़कों के झुंड हाथों में पत्थर लेकर एक-दूसरे को गलियों में दौड़ाते नजर आए। करीब 5 मिनट तक इलाके में 'जंगलराज' जैसी स्थिति बनी रही। राहगीर अपनी जान बचाकर भागते दिखे और दुकानदार शटर गिराने को मजबूर हो गए। इस पूरे बवाल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जो पुलिसिया इकबाल पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
जब तक भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुँचती, बवाल करने वाले 'सूरमा' इधर-उधर हो चुके थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि:
स्थानीय जनता का सवाल: अस्सी जैसे संवेदनशील और पर्यटन वाले इलाके में ऐसी सरेआम पत्थरबाजी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इन 'रोड रेज' के शिकार मजनुओं पर लगाम नहीं कसी गई, तो काशी की छवि पर दाग लगना तय है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'