ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी में खून के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: FSDA की छापेमारी में 2 ब्लड बैंक सील

by on | 2026-03-31 22:32:18

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3148


वाराणसी में खून के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: FSDA की छापेमारी में 2 ब्लड बैंक सील

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले रक्त केंद्रों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रदेशव्यापी 'सर्जिकल स्ट्राइक' की आंच धर्मनगरी वाराणसी तक भी पहुंची है, जहां विभाग ने 2 ब्लड बैंकों की सेवाओं पर तत्काल ताला जड़ दिया है।

​अभिलेखों में हेरफेर और रक्त संचालन के मानकों में गंभीर लापरवाही मिलने के बाद मुख्यालय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वाराणसी के 6 रक्त केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

इन केंद्रों पर जड़ा ताला: अब नहीं होगा 'खून का खेल'

​गंभीर अनियमितताएं और स्वास्थ्य मानकों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में वाराणसी के निम्नलिखित केंद्रों पर रक्त संग्रहण और वितरण की सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है:

  • कालिंदी चैरिटेबल ब्लड सेंटर
  • बनारस चैरिटेबल ब्लड सेंटर

जांच की आंच में कई और केंद्र

​वाराणसी के कुल 6 सेंटरों की कुंडली खंगाली गई, जिसमें इन दो के अलावा अन्य केंद्रों में पाई गई तकनीकी कमियों को लेकर 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया है। स्थानीय औषधि निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि जिन केंद्रों की सेवाएं बंद की गई हैं, वहां आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment