by on | 2026-03-31 20:35:20
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3167
वाराणसी । देश की आन-बान-शान कही जाने वाली भारतीय सेना की वर्दी को बदनाम करने वाले एक शातिर जालसाज का अंत हो गया है। उत्तर प्रदेश STF ने वाराणसी में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो खुद को 'आर्मी ऑफिसर' बताकर बेरोजगार युवाओं के सपनों का सौदा कर रहा था। STF की फील्ड यूनिट ने गिरोह के मास्टरमाइंड धर्मेन्द्र पाण्डेय को वाराणसी के पॉश इलाके से दबोच लिया है।
सर्जिकल स्ट्राइक जैसा एक्शन: आधी रात को बिछाया जाल
STF को पिछले कई दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि धर्मेन्द्र पाण्डेय नाम का शख्स वाराणसी को अपना अड्डा बनाकर युवाओं को सेना और रेलवे में भर्ती के नाम पर चूना लगा रहा है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और STF की संयुक्त घेराबंदी के बाद 30 मार्च की काली रात को भेलूपुर थाना क्षेत्र के विभूति इन्क्लेव में छापेमारी की गई। जैसे ही टीम ने धावा बोला, "कमांडिंग ऑफिसर" का मुखौटा पहनकर घूम रहा ठग हक्का-बक्का रह गया।
बरामदगी देख चकराई STF: फर्जीवाड़े की पूरी दुकान खोल रखी थी
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से जो दस्तावेज मिले उन्हें देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। धर्मेन्द्र ने खुद को बचाने के लिए कागजों का पूरा मायाजाल बुन रखा था:
* भारतीय सेना के 2 फर्जी ID कार्ड: (इन्हीं के दम पर जमाता था धाक)
* 3 आधार और 3 पैन कार्ड: (अलग-अलग नंबरों के साथ, ताकि सिस्टम को चकमा दे सके)
* 2 ड्राइविंग लाइसेंस: (एक ही शख्स, अलग-अलग पते)
* अन्य युवाओं के मार्कशीट और सर्टिफिकेट: (जो नौकरी की आस में इसके पास जमा थे)
* एटीएम और मोबाइल फोन: (पैसों के लेनदेन और जाल बिछाने के हथियार)
बेरोजगारी का फायदा और 'आर्मी इंटेलिजेंस' का रौब
पूछताछ में यह कड़वा सच सामने आया कि धर्मेन्द्र खुद को "कमांडिंग ऑफिसर, आर्मी इंटेलिजेंस" बताता था। वह गरीब और मध्यमवर्गीय युवाओं को अपना निशाना बनाता और उन्हें आर्मी, रेलवे या शिक्षा विभाग में 'सेटिंग' से नौकरी दिलाने का लालच देता था।
ठगी का तरीका: फर्जी आईडी दिखाकर भरोसा जीतना, फिर फर्जी बैंक खातों में लाखों रुपये जमा कराना। जब पीड़ित अपनी नौकरी या पैसे वापस मांगते, तो यह ठग उन्हें दूसरे विभाग का झांसा देकर टरका देता था।
अब सलाखों के पीछे 'फर्जी साहब'
फिलहाल भेलूपुर थाने में आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस शातिर ठग ने अब तक कितने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और इस काले धंधे में इसके साथ और कौन-कौन सफेदपोश शामिल हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'