by on | 2026-03-27 06:46:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3226
वाराणसी/पुणे: वाराणसी के बड़ागांव में हुए चर्चित हत्याकांड और सनसनीखेज शूटिंग मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष यादव उर्फ महादेव को यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई महीनों से पुलिस को छका रहा मनीष वहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
सटीक सर्विलांस से मिली लोकेशन
एसटीएफ वाराणसी यूनिट को सूचना मिली थी कि मनीष यादव पुणे के हिंजवड़ी थाना क्षेत्र के मानगांव इलाके में शरण लिए हुए है। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के निर्देशन में टीम ने जाल बिछाया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे धर दबोचा। मनीष पर आरोप है कि उसने दिसंबर 2025 में मामूली विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें एक युवक की जान चली गई थी।
क्या था मामला?
क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर 2025 को बड़ागांव में बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मनीष और उसके साथियों ने अभिषेक और रामू यादव पर हमला किया। फायरिंग में समीर सिंह की मौत हो गई थी, जबकि रामू गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस इस मामले में 5 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अब मनीष की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'