ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

मिर्जापुर: त्योहारों पर 'बेबाक' पहरा! DM और SP ने सड़कों पर उतरकर परखा सुरक्षा का दम

by on | 2026-03-20 21:41:42

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3057


मिर्जापुर: त्योहारों पर 'बेबाक' पहरा! DM और SP ने सड़कों पर उतरकर परखा सुरक्षा का दम

मिर्जापुर। आगामी त्योहारों पर किसी ने भी शहर की शांति भंग करने की कोशिश की, तो खैर नहीं! शुक्रवार को मिर्जापुर की जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक ने खुद मोर्चा संभालते हुए नगर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों का सघन भ्रमण किया। प्रशासन का यह 'रूट मार्च' उन उपद्रवियों के लिए सीधा संदेश है जो सौहार्दपूर्ण माहौल में खलल डालने का ख्वाब देखते हैं।

अलविदा की नमाज और त्योहारों पर 'सुपर अलर्ट'

​अलविदा की नमाज, ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को सकुशल और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह 'एक्शन मोड' में है। DM और SP ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और मातहतों को कड़े निर्देश दिए।

संवेदनशील इलाकों में चौकसी, रडार पर उपद्रवी

​अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के उन इलाकों का विशेष दौरा किया जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद भी किया गया ताकि आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहे। प्रशासन की मंशा साफ है—त्योहारों की खुशी में कोई बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बेबाक टिप्पणी:

​अधिकारियों का सड़कों पर उतरना जनता में विश्वास जगाता है और अराजक तत्वों में खौफ। मिर्जापुर प्रशासन की यह सक्रियता सराहनीय है, लेकिन चुनौती केवल सड़कों पर गश्त करने की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और गलियों में छिपे 'शरारती तत्वों' पर नकेल कसने की भी है। उम्मीद है कि यह मुस्तैदी केवल फोटो तक सीमित न रहकर धरातल पर भी अभेद्य सुरक्षा कवच बनेगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment