ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
दुर्घटना दुर्घटना

टला बड़ा हादसा: वाराणसी में गंगा में डूबी नाव, पांच यात्रियों को जल पुलिस ने बचाया

by on | 2026-02-16 19:57:50

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3214


टला बड़ा हादसा: वाराणसी में गंगा में डूबी नाव, पांच यात्रियों को जल पुलिस ने बचाया


वाराणसी के तुलसी घाट पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा पार स्नान के लिए जा रहे यात्रियों की नाव दूसरी बड़ी नाव से टकरा गई, जिसके बाद छोटी नाव अचानक गंगा में समा गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी पांच यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

घटना तुलसी घाट के सामने हुई, जब एक छोटी नाव तुलसी घाट से गंगा पार स्नान के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बड़ी नाव ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छोटी नाव डूबने लगी और कुछ ही क्षणों में गंगा में समा गई।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल जल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डूब रहे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ये लोग थे नाव पर सवार

नाव पर सवार यात्रियों में दिलीप, दर्शना और देवयानी (हैदराबाद निवासी), जबकि रोहित और दीपाली (पुणे निवासी) शामिल थे।

दिलीप ने बताया कि जैसे ही नाव आगे बढ़ी, सामने से तेज गति से आ रही बड़ी नाव ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नाव डूबने लगी और सभी यात्री पानी में गिर गए। उन्होंने किसी तरह नाव को पकड़कर अपनी जान बचाई।

घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रशासन के लिए सवाल

घटना ने गंगा घाटों पर नाव संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते बचाव नहीं होता तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment