ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
आस्था सुरक्षा

हरियाणा में ढेर हुआ 'बिल्लू' का रसूख, 50 हजारी गैंगस्टर गिरफ्तार!

by on | 2026-02-07 18:35:33

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3212


हरियाणा में ढेर हुआ 'बिल्लू' का रसूख, 50 हजारी गैंगस्टर गिरफ्तार!

​गोंडा/यमुनानगर: यूपी एसटीएफ (STF) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे पाताल में भी छुप जाए, कानून के हाथ वहां तक पहुँच ही जाते हैं। गोंडा पुलिस की नाक में दम करने वाले 50,000 के इनामी बदमाश रितिक सिंह उर्फ बिल्लू को एसटीएफ ने हरियाणा के यमुनानगर से दबोच लिया है।
​लोकेशन हरियाणा, एक्शन यूपी एसटीएफ का
​गिरफ्तारी का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा 06 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। एसटीएफ की टीम ने सटीक इनपुट के आधार पर हरियाणा के जगाधरी (यमुनानगर) में धावा बोला। 'पीके ब्रदर्स फैक्ट्री' के पास से बिल्लू को उस वक्त दबोचा गया, जब उसे लगा था कि वह दूसरे राज्य में सुरक्षित है।
​गुनाहों का कच्चा चिट्ठा: सेंधमारी से लेकर गैंगस्टर एक्ट तक
​पूछताछ में बिल्लू ने जो कबूलनामे किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। उसने अपने गैंग (मलखान, जाकिर, रिजवान, सनी, योगेश और अंकित) के साथ मिलकर गोंडा के कई इलाकों में आतंक मचा रखा था:
​लक्षनपुरवा डेहरास: बियर शॉप में बड़ी सेंधमारी।
​धरमनगर: बियर की दुकान को बनाया निशाना।
​मोहना: शराब की दुकान में चोरी का नाकाम प्रयास।
​नोट: अभियुक्त पर थाना परसपुर में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
​टीम और कार्रवाई
​अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार दीक्षित के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार बिल्लू को अब गोंडा के थाना परसपुर में दाखिल कर दिया गया है, जहाँ पुलिस उसकी 'खातिरदारी' और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment