ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
आस्था आस्था

झरियवां धाम में 14 से गूंजेंगे वैदिक मंत्र, भिखारी बाबा कराएंगे विराट रूद्र महायज्ञ

by admin@bebak24.com on | 2026-01-12 22:32:05

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3153


झरियवां धाम में 14 से गूंजेंगे वैदिक मंत्र, भिखारी बाबा कराएंगे विराट रूद्र महायज्ञ

सोनभद्र (विजयगढ़): विकास खंड के नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में भक्ति की गंगा बहेगी। भिक्षुक भिखारी बाबा (रमाशंकर गिरी जी महाराज) के सानिध्य में आगामी 14 जनवरी से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आचार्य राधेकृष्ण तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिसर में 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित कर दिया गया है।

​कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

​महायज्ञ का श्रीगणेश 14 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश स्थापना के बाद नौ दिनों तक अनुष्ठान चलेगा। भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम में यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर रूद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 जनवरी को होगी।

​भक्ति और सेवा का संगम

​उत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं, रात्रि में वृंदावन से आई रासलीला मंडली द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भक्तों के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

​दिग्गज बनेंगे कार्यक्रम के गवाह

​इस धार्मिक अनुष्ठान में राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी:

  • मुख्य अतिथि: विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह।
  • विशिष्ट अतिथि: एमएलसी विनीत सिंह एवं राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़।
  • प्रमुख सहयोगी: विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, उमाशंकर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक।

​महिमा: चर्म रोग से मिलती है मुक्ति

​झरियवां धाम की महिमा बताते हुए भिखारी बाबा ने कहा कि यहाँ गुफा में महादेव विराजमान हैं। पहाड़ी से निकलने वाला निर्मल जल बारहों महीने बहता है, जिसमें स्नान करने से चर्म रोग दूर होने की मान्यता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से इस पवित्र स्थल के सुंदरीकरण और मंदिर निर्माण की मांग भी उठाई है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment