ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
राजनीति राजनीति

ठंड पर भारी कार्यकर्ता जोश: काशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का शंखनाद और डमरू से भव्य अभिनंदन

by on | 2026-01-08 09:47:41

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3066


ठंड पर भारी कार्यकर्ता जोश: काशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का शंखनाद और डमरू से भव्य अभिनंदन


वाराणसी। हड्डियां गला देने वाली शीतलहर और कड़ाके की ठंड भी भाजपा कार्यकर्ताओं के संकल्प को डिगा नहीं सकी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम काशी आगमन पर गाजीपुर से लेकर वाराणसी सर्किट हाउस तक जो नजारा दिखा, उसने संगठन की एकजुटता और जमीनी ताकत की नई इबारत लिख दी। पूरा शहर 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा।


गाजीपुर से काशी तक केसरिया हुआ मार्ग

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए गाजीपुर बॉर्डर से ही उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा था। जैसे ही पंकज चौधरी का काफिला काशी क्षेत्र की सीमा में दाखिल हुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और राज्यसभा सांसद व काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने उनकी अगवानी की। कैथी में विधायक त्रिभूवन राम और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर 'शंखनाद' किया।

छतों पर खड़े होकर स्वीकार किया अभिवादन

सफेद रंग की एसयूवी के रूफ-टॉप पर सवार होकर पंकज चौधरी ने पूरे रास्ते हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। चौबेपुर, संधाहा और आशापुर में डमरू दल की थाप और ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। पहड़िया और पांडेयपुर पहुंचते-पहुंचते जनसैलाब इतना बढ़ गया कि यातायात की गति थम सी गई, लेकिन कार्यकर्ताओं का अनुशासन बना रहा।

शक्ति प्रदर्शन के मायने

राजनीतिक गलियारों में इस स्वागत को भाजपा के आगामी मिशन के लिए एक बड़े 'शक्ति प्रदर्शन' के रूप में देखा जा रहा है। शहर के हर चौराहे को झंडों, बैनरों और तोरण द्वारों से सजाया गया था। कचहरी चौराहे से लेकर सर्किट हाउस गेट तक कार्यकर्ताओं का हुजूम इस बात का प्रमाण था कि भीषण ठंड पर कार्यकर्ताओं का राजनीतिक ताप भारी पड़ा।

सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वागत उनके प्रति नहीं, बल्कि भाजपा के विचार और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के प्रति सम्मान है।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment