ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

सोनभद्र बार चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 6 धुरंधर मैदान में, कचहरी में बढ़ी चुनावी तपिश

by on | 2026-01-06 19:11:57

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3093


सोनभद्र बार चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 6 धुरंधर मैदान में, कचहरी में बढ़ी चुनावी तपिश


सोनभद्र: बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-2027 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही कचहरी परिसर में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन कुल 34 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिल रहा है, जहाँ 6 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

प्रमुख पदों पर सीधी जंग:

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट के अनुसार, मुख्य पदों पर मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है:

  • अध्यक्ष पद: अशोक श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, रमेश चौबे, लालता प्रसाद पाण्डेय, शेषनारायण दीक्षित और हेमनाथ द्विवेदी के बीच मुकाबला होगा।
  • महामंत्री पद: अरुण सिंघल, प्रभात मिश्रा, योगेश द्विवेदी और सुरेश पाठक मैदान में हैं।
  • कोषाध्यक्ष पद: प्रदीप सिंह, बंशीधर पाण्डेय और सुधी नारायण देव पाण्डेय के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है।

निर्विरोध निर्वाचन की आहट:

वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य संयुक्त मंत्री पदों पर आवेदनों की संख्या सीमित होने के कारण कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि बुधवार को पर्चा वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही होगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment