by on | 2026-01-04 11:25:07
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3045
न्यूयॉर्क/काराकास | अमेरिकी सेना के 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पहली झलक दुनिया के सामने आ गई है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी आधिकारिक वीडियो में मादुरो को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के मुख्यालय में 'परप वॉक' (अपराधी की तरह सार्वजनिक परेड) कराते देखा गया। काली हुडी और हथकड़ियों में जकड़े मादुरो के चेहरे पर डर के बजाय एक अजीब मुस्कान दिखी।
मुख्यालय के नीले कालीन वाले गलियारे से गुजरते हुए मादुरो ने सुरक्षाकर्मियों और कैमरों की ओर देखकर बड़े ही अजीबोगरीब ढंग से अभिवादन किया। उन्होंने अंग्रेजी में कहा— "Good Night! Happy New Year!" (शुभ रात्रि! नया साल मुबारक!)।
विदेशी मीडिया के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद से वह इसी तरह का शांत व्यवहार दिखा रहे हैं, जबकि उन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में से एक 'मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर' (ब्रुकलिन) ले जाया गया है।
अमेरिकी न्याय विभाग ने मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस पर नार्को-टेररिज्म (नशीले पदार्थों का आतंकवाद) और हथियारों की तस्करी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप का रुख: राष्ट्रपति ट्रंप ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए इसे 'बड़ी जीत' बताया और कहा, "हमने वेनेजुएला को नार्को-माफिया से मुक्त कर दिया है। अब वहां सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण तक अमेरिका शासन की कमान संभालेगा।"
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने आनन-फानन में उपराष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया है। राजधानी काराकास में भारी तनाव है और रूस-चीन जैसे देशों ने इस अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'