ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

दालमंडी चौड़ीकरण में लाएं तेजी, माफियाओं पर बरतें सख्ती: योगी

by admin@bebak24.com on | 2026-01-03 23:37:00

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3114


दालमंडी चौड़ीकरण में लाएं तेजी, माफियाओं पर बरतें सख्ती: योगी

• सीएम ने काशी में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की, बोले- अराजकता बर्दाश्त नहीं

• अवैध कब्जों और चेन स्नेचरों के खिलाफ थानावार अभियान चलाने का निर्देश

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान विकास और सुरक्षा के मोर्चे पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। सर्किट हाउस में शनिवार को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के काम में अब कोई हीलाहवाली नहीं चलेगी। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तत्काल पूरा कर सड़क निर्माण में 'फुल स्पीड' से काम शुरू करने का आदेश दिया। साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी कर उनका निस्तारण कराने पर जोर दिया।

विकास की राह में न आए बाधा

मुख्यमंत्री ने नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को हर हाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने वेंडिंग जोन के प्रभावी संचालन और सड़कों से अवैध टैक्सी व बस स्टैंड हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिक्शा और ठेलों को व्यवस्थित किया जाए ताकि यातायात सुगम रहे।

माफियाओं और गुंडों पर होगी स्ट्राइक

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का तेवर बेहद सख्त रहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

 * थानावार अभियान: पेशेवर गुंडों, भू-माफियाओं और चेन स्नेचरों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 * अनैतिक गतिविधियां: हुक्का बार और अन्य अननैतिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित हो।

 पर्यटक सुरक्षा: घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें, लेकिन आम पर्यटकों और नाविकों के साथ पुलिस का व्यवहार मित्रवत होना चाहिए।

35 हजार करोड़ से संवर रही काशी

बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2024-25 के बीच जनपद में 35,155 करोड़ रुपये की 486 परियोजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। वर्तमान में 17,915 करोड़ की 128 योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जिसमें सड़क और पुल के 24 बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गौ-तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

"काशी की वैश्विक छवि को और सशक्त बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जनहित के कार्यों में देरी और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।" - योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया सहित शासन व प्रशासन के आला अधिकारी उपस्थित रहे।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment