ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

देवरिया जेल में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का आमरण अनशन, गिरफ्तारी के सीसीटीवी फुटेज पर अड़े

by on | 2026-01-02 19:03:55

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3205


देवरिया जेल में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का आमरण अनशन, गिरफ्तारी के सीसीटीवी फुटेज पर अड़े


देवरिया। उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने देवरिया जेल के भीतर मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार शाम से वे आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को सीजेएम न्यायालय में पेशी के दौरान उन्होंने साफ किया कि जब तक उन्हें शाहजहांपुर में गिरफ्तारी और सदर कोतवाली में रखने के दौरान की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

पुलिस पर साक्ष्य मिटाने का आरोप

अदालत से बाहर निकलते समय पत्रकारों से वार्ता में अमिताभ ठाकुर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए सीसीटीवी फुटेज छिपाई जा रही है और साक्ष्य मिटाने की कोशिश हो रही है।" उन्होंने न्यायपालिका पर अटूट विश्वास जताते हुए कहा कि वे अपने हक के लिए जेल में अन्न-जल का त्याग कर चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान खरीदे गए एक प्लॉट से जुड़ा है। आरोप है कि प्लॉट नूतन ठाकुर के नाम पर खरीदा गया था, लेकिन दस्तावेजों में नाम 'नूतन देवी' और पति का नाम 'अभिजात' अंकित किया गया। सितंबर 2025 में दर्ज इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है, जिसके तहत 10 दिसंबर को उनकी गिरफ्तारी हुई थी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment