by admin@bebak24.com on | 2025-12-19 11:28:01
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3031
जौनपुर (बदलापुर): क्षेत्र में प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बदलापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 8, भलुवाही से एक अभियुक्त को भारी मात्रा में नायलॉन/सिंथेटिक मांझे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मुन्ना राम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भलुवाही ग्राम में प्रतिबंधित चीनी मांझे की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से लजीज अहमद (पुत्र स्व. मो. शरीफ उर्फ विपत) को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझा और सिंथेटिक तागा बरामद किया गया। यह मांझा पक्षियों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होता है, जिस कारण प्रशासन ने इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है:
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला के साथ उपनिरीक्षक मुन्ना राम, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण पाण्डेय और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'