by admin@bebak24.com on | 2025-12-18 13:59:10
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3252
नई दिल्ली/बलिया: उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और भारत सरकार के राज्य मंत्री माननीय श्री पंकज चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद श्री रविंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।
नारद राय ने पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर 'स्नेहिल बधाई' और शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह भेंट आगामी चुनावी समीकरणों की ओर इशारा कर रही है।
फेफाना विधानसभा से ताल ठोकने की तैयारी
सूत्रों और राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, नारद राय आगामी विधानसभा चुनाव में फेफाना सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की मंशा रख रहे हैं। अब तक मुख्य रूप से बलिया सदर सीट से चुनाव लड़ते रहे नारद राय की पहचान एक 'जुझारू नेता' के रूप में है। फेफाना में उनकी सक्रियता क्षेत्र के सियासी तापमान को बढ़ा सकती है।
मुलायम सिंह के करीबी और छात्र राजनीति की उपज
नारद राय का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति की तपिश से शुरू हुआ था। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे और सपा सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने जीत और हार दोनों का स्वाद चखा है, लेकिन जनता के बीच उनकी पकड़ हमेशा मजबूत रही है।
लोकसभा चुनाव के दौरान बदला था पाला
बीते लोकसभा चुनाव के दौरान नारद राय ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उनके भाजपा में आने से बलिया और आसपास के जिलों में समीकरण बदले थे। अब प्रदेश नेतृत्व के साथ उनकी बढ़ती नजदीकी यह साफ कर रही है कि वे भाजपा के भीतर एक बड़ी भूमिका निभाने और चुनावी मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'