by admin@bebak24.com on | 2025-12-15 22:04:02
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3023
चंदौली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। जिले के सैयदराजा क्षेत्र अंतर्गत दुधारी गाँव में चोरी करने पहुँचे बदमाशों ने विरोध करने पर एक किशोर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, किशोर के साहस और परिजनों की तत्परता से गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात कुछ अज्ञात चोर दुधारी गाँव निवासी मुन्ना राम के घर चोरी की नीयत से पहुँचे थे। चोरों की आहट सुनकर घर के लोग जाग गए और शोर मचाते हुए उन्हें दौड़ा लिया। चोर खेत के रास्ते भागने लगे।
घटना के संबंध में बताया गया कि मुन्ना राम के 17 वर्षीय पुत्र भोनी उर्फ मोनू ने भाग रहे एक चोर को खेत में पकड़ लिया। अपने को फँसा देखकर चोर ने बचने के लिए भोनी उर्फ मोनू को काफी नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से भोनी गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसने घायल अवस्था में भी चोर को नहीं छोड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे और गोली चलाने वाले चोर को दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल और भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।
गंभीर रूप से घायल भोनी उर्फ मोनू को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गाँव में शोक और आक्रोश व्याप्त है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर ने मौके पर पहुँचकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। सीओ ने पुष्टि की कि गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को लोगों ने पहले ही पकड़ लिया था। पुलिस ने पकड़े गए चोर के साथ-साथ इस घटना से जुड़े कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'