by admin@bebak24.com on | 2025-12-15 21:01:17
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3025
दिल्ली/गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नाम की घोषणा रविवार को केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने की थी। चौधरी 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश के गठन के बाद से 16वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
आज, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने दिल्ली में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ. बलवंत ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचन के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
मुलाकात के दौरान, डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जितनी व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा अपनी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करती है और सदस्यों का चुनाव करती है, वह सभी के लिए आश्चर्य का विषय होता है। इसका श्रेय पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।
सांसद डॉ. बलवंत ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि, "हमें पूर्ण विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर अपना परचम लहराएगी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।"
इस मुलाकात ने पार्टी के भीतर संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयारियों को दर्शाया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'