ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

मिर्ज़ापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, 21 गोवंश बरामद

by admin@bebak24.com on | 2025-12-14 10:59:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3176


मिर्ज़ापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, 21 गोवंश बरामद


​मिर्ज़ापुर: ज़िले में अपराध नियंत्रण और गो-तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में मिर्ज़ापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा शनिवार, को एक शातिर गो-तस्कर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। मौके से वध हेतु ले जाए जा रहे 21  गोवंश को भी बरामद कर लिया गया है, साथ ही अवैध हथियार भी ज़ब्त हुए हैं।
​मुठभेड़ का विवरण
​पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेन वर्मा के निर्देशन पर, 'ऑपरेशन एवं क्षेत्रधिकारी ऑपरेशन' के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। शनिवार की देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पैदल गो-तस्करों का एक समूह बिहार की ओर गोवंश ले जा रहा है।
​थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा बेजू बाबा तपस्थली के पास, जंगल के रास्ते दक्षिणी जंगल में (भद्देरिया) सघन घेराबंदी कर दी गई।
​जवाबी फायरिंग: पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्करों ने फायरिंग की और भागने का प्रयास किया।
​घायल/गिरफ्तार: अहरौरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक गो-तस्कर के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। उसके दो अन्य साथी तस्कर जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
​गिरफ्तार घायल तस्कर की पहचान संदीप मुन्ना राय (पुत्र स्वर्गीय रामनाथ राय, निवासी ग्राम उदयरामपुर, थाना चैनपुर, ज़िला भभुआ, बिहार) के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 37 वर्ष है और वह बिहार पुलिस में अभिरक्षा से रिहा होकर अपराध में लिप्त था।
​बरामदगी और आपराधिक इतिहास
​पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गईं:
​21 राशि गोवंश (वध हेतु ले जाए जा रहे)
​01 अदद अवैध बन्दूक 12 बोर
​03 ज़िन्दा एवं 02 खोखा कारतूस 12 बोर
​गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लम्बा है, जिसमें पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले मिर्ज़ापुर (अहरौरा, नौगढ़) और चन्दौली (नौगढ़) जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
​घायल तस्कर को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने गोवंश एवं बरामदगी के संबंध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक अहरौरा, सदानन्द सिंह व अन्य पुलिस टीम शामिल रही।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment