by admin@bebak24.com on | 2025-12-12 01:17:00
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3043
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज राय को संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी निरंतर संगठनात्मक कुशलता और जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर गहरा विश्वास जताया है।
जनपद की राजनीति में अपनी मजबूत पैठ बनाने वाले, मनोज राय ने सरकारी नौकरी छोड़कर सार्वजनिक जीवन अपनाया था। वे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की अपराधमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त नीति में दृढ़ विश्वास रखते हैं। बिहार चुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका रही, जिसके बाद से ही पार्टी के भीतर उनके कद में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है।
प्रांतीय परिषद सदस्य से नई पहचान: व्यापक सांगठनिक भूमिका के संकेत
पार्टी नेतृत्व ने हाल ही में मनोज राय को प्रांतीय परिषद सदस्य चुनकर उन्हें संगठन में अलग-अलग और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है। यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि भाजपा उन्हें केवल स्थानीय स्तर के नेता के रूप में सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें व्यापक सांगठनिक भूमिका के लिए तैयार कर रही है।
मनोज राय ने जनता से सीधा संवाद, वादों की पूर्ति और उनके प्रशासनिक अनुभव के आधार पर जिले की राजनीति में अपना मजबूत और विश्वसनीय स्थान बनाया है।
जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़
मनोज राय मूल रूप से जोगा मुसाहीब गांव के निवासी हैं, और वे खेती-किसानी तथा गांव के मेहनती मजदूरों से गहरे से जुड़े हुए हैं। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अब उन्हें संगठन के एक प्रभावशाली, समर्पित और मेहनती सिपाही के रूप में देखता है।
संगठन में यह नई और अहम जिम्मेदारी मिलने से गाजीपुर भाजपा इकाई में हर्ष का माहौल है, और कार्यकर्ताओं का मानना है कि मनोज राय के नेतृत्व में पार्टी को आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यों में अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'