ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

विनायक प्लाजा के ‘माई टेबल बार’ में बर्थडे पार्टी पड़ी भारी, धारदार कड़े व कांच के गिलास से हमला, सिगरा थाने में FIR दर्ज

by on | 2026-10-05 10:15:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3169


विनायक प्लाजा के ‘माई टेबल बार’ में बर्थडे पार्टी पड़ी भारी, धारदार कड़े व कांच के गिलास से हमला, सिगरा थाने में FIR दर्ज

​सुरक्षा व्यवस्था और देर रात तक बार संचालन पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस कर रही CCTV फुटेज की जांच

​वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के पॉश इलाके मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में संचालित 'माई टेबल बार एंड रेस्टोरेंट' में रविवार रात जन्मदिन का जश्न खूनी रंजिश में बदल गया। देर रात करीब 12 बजे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद एक युवक पर धारदार कड़े और कांच के गिलास से जानलेवा हमला कर दिया गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, दशाश्वमेध के गणेशमहल निवासी रितिक कश्यप अपने भाई राहुल और साथी राजकुमार व अंकित सिंह के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने माई टेबल बार पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर सिद्धगिरिबाग निवासी पीयूष साधवानी से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पीयूष ने रितिक के सिर पर हाथ में पहने धारदार कड़े और कांच के गिलास से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में रितिक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

​घायल रितिक कश्यप की शिकायत पर सिगरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पीयूष साधवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​कानून-व्यवस्था और बार प्रबंधन सवालों के घेरे में

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मलदहिया जैसे व्यस्त इलाके में, सिगरा थाने से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस बार में देर रात तक शराब परोसे जाने और मारपीट की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। घटना के बाद से बार की सुरक्षा व्यवस्था और देर रात तक संचालन को लेकर पुलिस व आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

​मामले के संबंध में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है और जांच उपनिरीक्षक मोहम्मद जावेद अशरफ को सौंपी गई है। पुलिस बार में लगे CCTV कैमरे के फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगालकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment