ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राजनीति राजनीति

पचगांवा में ‘महाकाल ग्रुप’ की दबंगई: युवक को घेरकर डंडे और कड़े से पीटा, सिर फोड़ा; केस दर्ज

by on | 2026-10-04 23:03:44

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3128


पचगांवा में ‘महाकाल ग्रुप’ की दबंगई: युवक को घेरकर डंडे और कड़े से पीटा, सिर फोड़ा; केस दर्ज

​नरही (बलिया)। नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कथरिया-फिरोजपुर पुल पर कथित ‘महाकाल ग्रुप’ के सदस्यों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दबंगों ने बीच रास्ते युवक को रोककर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि डंडे व लोहे के कड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​बाजार जाते समय पुल पर घेरा

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर निवासी पीड़ित रोहित प्रजापति 3 अक्टूबर को कथरिया बाजार जा रहा था। जैसे ही वह कथरिया-फिरोजपुर को जोड़ने वाले पुल पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कथरिया निवासी पवन पटेल (पुत्र रामआशिष पटेल) और उसके दो अन्य साथियों ने उसे रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि तीनों युवकों ने बिना किसी वजह के अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी।

​कड़े और डंडे से हमला, लहूलुहान होकर गिरा पीड़ित

रोहित द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और उसे पकड़कर लाठी-डंडों व लोहे के कड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रोहित के सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीरों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

​'महाकाल ग्रुप' के सदस्य हैं आरोपी, परिवार को खतरे की आशंका

पीड़ित रोहित प्रजापति ने नरही थाने में दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि हमलावर युवक 'महाकाल ग्रुप' से जुड़े हुए हैं और इलाके में दबंगई करते हैं। पीड़ित ने भविष्य में अपने तथा अपने परिवार के साथ किसी अनहोनी या नुकसान की गंभीर आशंका जताई है।

​1076 पर दी सूचना, पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 4 अक्टूबर को नरही थाने पहुंचकर लिखित तहरीर सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment