by on | 2026-10-04 13:45:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3015
चंपावत | बेबाक24 न्यूज़
उत्तराखंड गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एनएचपीसी परिसर में सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक में शामिल मंत्रियों और अधिकारियों को पहाड़ की संस्कृति और पारंपरिक खानपान की झलक भी देखने को मिलेगी।
चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं पर निर्णय ले सकती है। महिलाओं के लिए नई योजनाओं और युवाओं के लिए कौशल विकास तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है।
भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित बनबसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत का हिस्सा है। धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में शारदा गलियारे के विकास और सीमांत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
कैबिनेट बैठक में पर्यटन के माध्यम से रोजगार बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विधानसभा के आगामी सत्र के समय और स्थान को लेकर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
राज्य गठन के करीब 26 साल बाद चंपावत में होने वाली पहली कैबिनेट बैठक को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में युवाओं, महिलाओं, किसानों, रोजगार और पर्यटन से जुड़े प्रस्तावों पर सरकार की ओर से अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'