by on | 2026-10-04 13:45:10
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3015
गुरुग्राम | बेबाक24 न्यूज़
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अरावली की पहाड़ियों में देश के पहले तीर्थंकर वनम् का उद्घाटन किया गया। पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की गुरुग्राम इकाई की ओर से विकसित इस वनम् का उद्घाटन किया। इसे हरियाणा वन विभाग के साथ हुए समझौते के तहत आवंटित सरकारी वन भूमि पर विकसित किया गया है।
उद्घाटन के दौरान मंत्री ने परिसर का भ्रमण किया और पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को नई प्रेरणा देगी।
जीतो एनवायरनमेंट एंड सस्टेनिबिलिटी के चेयरमैन आनंद चोरडिया ने बताया कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की स्मृति में देशभर में ऐसे 24 तीर्थंकर वनम् स्थापित करने की योजना है। इसकी शुरुआत गुरुग्राम से की गई है।
गुरुग्राम के वनम् में 24 विशेष ध्यान स्थल बनाए गए हैं। इनमें प्रत्येक स्थल जैन धर्म के एक तीर्थंकर को समर्पित है।
वनम् को अरावली क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक गतिविधियों के संयोजन के रूप में विकसित किया गया है। उद्घाटन समारोह में मंत्री ने इस पहल को समाज और पर्यावरण के बीच बेहतर जुड़ाव की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
गुरुग्राम में शुरू हुआ तीर्थंकर वनम् आध्यात्मिक स्मरण के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने वाली पहल है। देशभर में ऐसे 24 वन विकसित करने की योजना के तहत गुरुग्राम से इसकी शुरुआत हुई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'