ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध हत्या

मैड संधू हत्याकांड: गोल्डी ढिल्लों के बाद लक्की जोहल ने ली जिम्मेदारी, ऑडियो वायरल

by on | 2026-10-04 13:43:39

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3009


मैड संधू हत्याकांड: गोल्डी ढिल्लों के बाद लक्की जोहल ने ली जिम्मेदारी, ऑडियो वायरल

अमृतसर | बेबाक24 न्यूज़

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू की हत्या के बाद वारदात की जिम्मेदारी लेने वालों के दावे सामने आ रहे हैं। पहले गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन के नाम से पोस्ट सामने आई थी। अब स्पेन में होने का दावा किए जा रहे लक्की जोहल के नाम से एक ऑडियो प्रसारित हो रहा है।

ऑडियो में कुछ अन्य लोगों के भी हत्या की जिम्मेदारी लेने के दावे का जिक्र करते हुए उन्हें सामने आने की चुनौती दी गई है। हालांकि, लक्की जोहल के नाम से प्रसारित इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी इसे प्रमाणित नहीं किया है। गोल्डी ढिल्लों के नाम से सामने आई पोस्ट भी पुलिस जांच के दायरे में है।

हत्या से पहले डाली थी पोस्ट

मैड संधू ने हत्या से करीब एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने ‘मेनू माही मिलवा दे’ लिखा था। इसके बाद शाम करीब 6 बजे लोहारका रोड स्थित कार धुलाई केंद्र के पास दो बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

गंभीर रूप से घायल मैड संधू को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल मिले हैं। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त हरमनबीर सिंह गिल ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।

पुराने विवाद की भी जांच

मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुराने वीडियो को लेकर कुछ समय पहले एक निहंग समूह ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद संधू ने पुराने सामग्री को लेकर सफाई भी दी थी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए इस विवाद समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस विवाद को हत्या से जोड़कर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है।

सांसद औजला ने उठाए सवाल

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने घटना को कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि मैड संधू को लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं। उनका कहना है कि संधू ने सोशल मीडिया पर भी इसका जिक्र किया था, लेकिन समय रहते गंभीर कार्रवाई नहीं हुई।

बेबाक24 टेक

मैड संधू हत्याकांड में सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के नाम से जिम्मेदारी लेने के दावे सामने आए हैं, लेकिन इन दावों की पुष्टि अभी पुलिस स्तर पर नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर हमलावरों और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment