by on | 2026-10-04 13:43:00
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3005
आगरा | बेबाक24 न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को नई प्रदेश और क्षेत्रीय मीडिया टीम की घोषणा की। नई टीम में आगरा और ब्रज क्षेत्र के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आगरा निवासी दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे बघेल पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्ष 2015 में वह आगरा विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त सचिव भी चुने गए थे।
वहीं, ब्रज क्षेत्र के पूर्व मंत्री डॉ. रजनीश त्यागी को पदोन्नति देते हुए प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश स्तरीय टीम में राज कुमार राजू और आगरा जिला भाजपा के पूर्व प्रभारी अमित वाल्मीकि को भी जगह मिली है। दोनों को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। राज कुमार राजू पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, जबकि अमित वाल्मीकि प्रदेश मंत्री रह चुके हैं।
ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय मीडिया टीम में अंकित माहेश्वरी को क्षेत्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। खेरागढ़ निवासी श्याम सुंदर पराशर के साथ शशि भूषण गुप्ता, अमित गुप्ता और नीशित शर्मा को क्षेत्रीय सह-मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की नई प्रदेश और क्षेत्रीय मीडिया टीम में आगरा तथा ब्रज क्षेत्र के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से संगठन में उनकी भूमिका और बढ़ी है। नई टीम अब पार्टी की मीडिया गतिविधियों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'