by on | 2026-10-03 22:10:53
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3175
बलिया । जिले की कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने और ढिलाई बरतने वालों को कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा चाबुक चलाया है। SP ने एक झटके में 10 थानाध्यक्षों का तबादला कर महकमे में हड़कंप मचा दिया है। कई थानों की कमान छीनकर नए चेहरों को सौंपी गई है, तो कई को पुलिस लाइन और सेल का रास्ता दिखा दिया गया है।
देखिए कौन कहां से कहां पहुंचा (तबादला लिस्ट):
अनुपम जायसवाल: थानाध्यक्ष दुबहड़ से सीधे अब नरहीं के नए थानेदार बने।
बृजेश सिंह: चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष से अब दुबहड़ की कमान संभालेंगे।
हरिशंकर सिंह: नरहीं से हटाकर अब सिकंदरपुर के नए प्रभारी निरीक्षक।
अनिल कुमार उपाध्याय: पुलिस लाइन में जमे थे, अब उभांव थाने के नए थानाध्यक्ष।
सुशील दूबे: सिकंदरपुर से रवाना होकर खेजुरी थाने भेजे गए।
राजेश बहादुर सिंह: ST सेल से निकलकर बांसडीहरोड के नए थानाध्यक्ष।
लालमणि सरोज: खेजुरी से हटे, अब चितबड़ागांव की कमान संभालेंगे।
रंजीत विश्वकर्मा: भीमपुरा से ट्रांसफर होकर पकड़ी थाने पहुंचे।
मिथिलेश कुमार: पकड़ी के थानाध्यक्ष से अब भीमपुरा थाने के प्रभारी।
बंश बहादुर: बांसडीहरोड से हटाकर सीधे DCRB (डीसीआरबी) का प्रभारी बनाया गया।
नरहीं के नए थानेदार के सामने कांटों भरा ताज!
दुबहड़ से ट्रांसफर होकर नरहीं थाने का चार्ज संभालने जा रहे नवागत थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के लिए आगे की राह बिल्कुल आसान नहीं रहने वाली। इलाके में समस्याओं का अंबार है और खाकी की साख दांव पर है। नए थानेदार के सामने ये 4 सबसे बड़ी चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं:
उमरपुर दियारे में अवैध शराब का नंगा नाच: दियारा इलाके में धड़ल्ले से चल रही अवैध शराब की तस्करी नरहीं के युवाओं को अपराध के दलदल में धकेल रही है। इस पर पूर्ण विराम लगाना सबसे पहली परीक्षा होगी।
बॉर्डर से गोवंशीय पशुओं और शराब की तस्करी: बिहार सीमा से सटे होने के कारण बॉर्डर से आए दिन शराब और गोकशी के लिए ले जाए जा रहे पशुओं की गाड़ियां आसानी से पास हो रही हैं। इस सिंडिकेट पर नकेल कसना बड़ा टास्क है।
लापता पल्लव राय का सुराग: नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली निवासी लापता पल्लव राय का अब तक कोई सुराग न मिलना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। पल्लव को सकुशल ढूंढना नए कप्तान की प्राथमिकता होनी चाहिए।
किसानों के पंपसेट व डीजल चोरी पर रोक: क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर और डीजल इंजन की चोरियों से किसान त्रस्त हैं। इन छोटे-मोटे चोरों के गैंग का पर्दाफाश करना भी नए थानेदार के लिए चुनौती रहेगा।
अब देखना यह होगा कि SP के इस बड़े फेरबदल के बाद बलिया पुलिस मुस्तैद होकर जनता को राहत दे पाती है या फिर सिर्फ कुर्सियां बदलने तक ही मामला सीमित रहता है!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'