ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

अज्ञात वाहन के धक्के से पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल

by admin@bebak24.com on | 2025-12-02 21:00:55

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3213


अज्ञात वाहन के धक्के से पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल


बहरियाबाद गाजीपुर। थाना क्षेत्र के प्यारेपुर पुलिया के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से अपने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी ओर बच्चे घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रायपुर निवासी अजय विश्वकर्मा (28) बाइक से अपनी पत्नी रानी विश्वकर्मा और पुत्र आर्यन (5)के साथ सोमवार को सादात थाना क्षेत्र के मंगारी पट्टी स्थित अपने ससुराल जा रहा था। प्यारेपुर पुलिया के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार आ रही किसी अज्ञात वाहन से टककर हो गई। ठक्कर इतना तेज था कि तीनों लोग बाइक से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो  गये। दुर्घटना के बाद चालक मय वाहन फरार हो गया। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने परिजनों तथा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन तथा पुलिस ने अजय, पत्नी रानी विश्वकर्मा तथा पुत्र आर्यन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गये। जहां डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी तथा बच्चे का इलाज चल रहा है। अजय की शादी 2018 में हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले ले लिया। मौत की खबर मिलते परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अरविन्द विश्वकर्मा की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर मिली है। चालक की तलाश की जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment