ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
खेल खेल

छठवें ग्रामोत्सव पर खेलकूद, कला प्रतियोगिता का आयोजन

by admin@bebak24.com on | 2025-12-02 20:37:13

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3222


छठवें ग्रामोत्सव पर खेलकूद, कला प्रतियोगिता का आयोजन

सेवराई गाजीपुर। तहसील के सायर गांव में लोक कल्याण सामाजिक समिति की ओर से छठवें ग्रामोत्सव का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष अशोक सिंह यादव की ग्रामोत्सव के तहत चित्रकला, आशु भाषण और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया।कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के मैच का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह यादव ने किया। जबकि बालक वर्ग का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत सदस्य राम स्वरूप राजभर ने किया । रोमांचक मुकाबलों के बाद बालक वर्ग में मून पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में भागमनी देवी जूनियर हाई स्कूल की टीम विजेता रही।कबड्डी प्रतियोगिता में बबलू यादव और नईम ने रेफरी की भूमिका निभाई। हिम्मत चौधरी व विमलेश चौधरी लाइनसमैन रहे, जबकि शक्ति यादव ने स्कोरर के रूप में योगदान दिया। इस दौरान सायर और रायसेनपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चौधरी ने विजेता टीमों और चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह यादव ,शमशेर आलम, विनोद राजभर, अनुज यादव, मनीष चौधरी, प्रबंधक गोवर्धन यादव, प्रबंधक दीना कुशवाहा, प्रबंधक रणजीत सिंह कुशवाहा, रामचंद्र राम, रामकुंवर राजभर, विमलेश गुप्ता, राजेश चौधरी, अजय चौधरी, डॉ सरफराज अंसारी, श्री भगवान आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र गुप्ता एवं संचालन अखिलेश राजभर ने किया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment