by admin@bebak24.com on | 2025-12-02 19:23:41
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3120
गाजीपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) में अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा कथित तौर पर बरती जा रही ढिलाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से निर्वाचन आयोग को अपनी शिकायतें भेजीं।
कांग्रेस नेताओं का मुख्य फोकस 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में तुरंत शामिल करने पर रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बीएलओ द्वारा '11 दिसंबर के बाद नाम बढ़ेगा' की जानकारी देने को भ्रामक और गलत करार दिया। उन्होंने कहा, "11 दिसंबर के बाद नाम जोड़ने की बात पूरी तरह से गलत है।"
कांग्रेस ने मांग की कि युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और गांव के मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम तुरंत जोड़ा जाए। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में हो रही लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई करने और इसका निवारण करने पर जोर दिया। कांग्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से नहीं हटाया जाना चाहिए और फार्म 6 व 8 का वितरण तुरंत सुनिश्चित किया जाए। पार्टी ने अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने की चेतावनी भी दी है।
विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे: शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय, ज्ञान प्रकाश सिंह, अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, सदानंद गुप्ता, राइस अहमद, महबूब, निशा, अनुराग पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अवधेश साहू, राजेश सिंहा, इरफान खान, संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'