ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

भक्ति और विकास का अनूठा संगम: जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, जन्मभूमि परिसर में की पूजा

by on | 2026-09-04 19:19:27

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3072


भक्ति और विकास का अनूठा संगम: जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, जन्मभूमि परिसर में की पूजा

मथुरा: जन्माष्टमी के अवसर पर ब्रजमंडल का कोना-कोना 'जय श्री कृष्णा' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा है। श्रद्धालुओं के भारी जनसैलाब के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में गर्भगृह और मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और गौ-सेवा कर जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत की।

​मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ब्रज के विकास का बड़ा जरिया भी बना। सीएम ने क्षेत्र के लिए ₹1,051 करोड़ की 229 जनहित और बुनियादी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रज की पौराणिक पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।  



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment