by on | 2026-09-03 21:47:02
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3046
गाज़ीपुर/रेवतीपुर। गंगा के उफान से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात बिगड़ने के बीच भाजपा नेता पीयूष कुमार राय ने खुद कमान संभाल ली है। गुरुवार को बाढ़ के गहराते संकट के बीच वे प्रशासनिक अमले को साथ लेकर हसनपुरा और बीरउपुर गांवों के जलमग्न रास्तों को पार करते हुए सीधे धरातल पर पहुंचे।
"बताइए, किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है?"
गांव में कदम रखते ही पीयूष राय सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और हालात का जायजा लिया। खाद्य सामग्री, रोजमर्रा की जरूरतें, आवागमन और दवाओं की किल्लत को लेकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधी बात की। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री का वितरण किया गया, जिससे कई दिनों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीणों को फौरी मदद मिली।
प्रशासन को कड़ा संदेश—कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखे राहत कार्य
मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी सेवराई समेत प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में निर्देश दिए गए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। पीयूष राय ने दोटूक कहा, "आपदा के समय राहत सिर्फ पैकेट बांटने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। मदद अंतिम व्यक्ति तक पहुंची या नहीं, इसकी निगरानी सबसे ज्यादा जरूरी है।"
ग्रामीणों ने जलभराव, आवागमन की ठप व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के स्थायी समाधान की मांग रखी। पीयूष राय ने आश्वस्त किया कि सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और किसी भी प्रभावित परिवार को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'