ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
प्राकृतिक आपदा बाढ़

नेपाल बाढ़: 11993 लोगों का बचाव, 4216 अब भी लापता

by admin@bebak24.com on | 2026-09-03 12:40:28

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3005


नेपाल बाढ़: 11993 लोगों का बचाव, 4216 अब भी लापता

काठमांडू | बेबाक24 न्यूज़

नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों की विनाशकारी बाढ़ के 8 दिन बाद भी राहत और बचाव अभियान जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार शाम तक 11993 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका था, जबकि 4216 लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ में मृतकों की संख्या भी 1200 से अधिक पहुंच चुकी है।

अधिकारियों ने लापता लोगों की तलाश को अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया है। प्रभावित इलाकों में सेना और सुरक्षा बल लगातार नदी किनारों, बस्तियों, सड़कों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

21314 सुरक्षाकर्मी खोज अभियान में जुटे

नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार राहत और बचाव कार्य में नेपाल सेना, नेपाल पुलिस तथा सशस्त्र पुलिस बल के कुल 21314 जवान तैनात किए गए हैं।

इनमें नेपाल पुलिस के 7912, सशस्त्र पुलिस बल के 4203 और नेपाल सेना के 9199 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। टीमें बाढ़ से प्रभावित इलाकों में मलबा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश का काम कर रही हैं।

सुरक्षाबलों के जवान भी लापता

इस प्राकृतिक आपदा में राहत और बचाव कार्य में लगे सुरक्षाकर्मी भी प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के अनुसार नेपाल सेना के 45, नेपाल पुलिस के 25 और सशस्त्र पुलिस बल के 13 जवान अब तक लापता बताए गए हैं।

लापता लोगों की तलाश पर सबसे अधिक जोर

अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान के अगले चरण में लापता लोगों का पता लगाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नदी किनारों और उन इलाकों में खोज अभियान तेज किया गया है, जहां बाढ़ और भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बाढ़ के कई दिन बाद भी बड़ी संख्या में लोगों का पता नहीं चल पाने से प्रभावित परिवारों की चिंता बनी हुई है। प्रशासन के सामने चुनौती दुर्गम इलाकों तक पहुंच बनाने और लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच सुरक्षित तरीके से तलाश अभियान चलाने की है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment