by admin@bebak24.com on | 2026-09-02 14:23:24
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002
मोहाली | बेबाक24 न्यूज़
किसानों की मांगों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना जारी है। किसान पानी के मुद्दे और कर्ज माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर यहां पक्का मोर्चा लगाए हुए हैं। मंगलवार की रात कई किसानों ने धरना स्थल पर खुले आसमान के नीचे जमीन पर सोकर बिताई। किसानों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार रात धरना स्थल की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के बाद किसानों में नाराजगी बढ़ गई। विरोध में किसानों ने मोहाली के फेज-11 में सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 1 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में वाहन रास्ते में फंसे रहे।
किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू की गई। बिजली आने के करीब 10 मिनट बाद किसानों ने जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
धरना स्थल पर सुविधाओं की कमी के बावजूद किसान डटे हुए हैं। कई किसानों ने जमीन पर बिस्तर लगाकर रात गुजारी। उनका कहना है कि परिवार से दूर रहकर आंदोलन करना कठिन है, लेकिन अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने का सवाल नहीं है।
धरना स्थल पर किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की जा रही है। आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी भी बनी हुई है।
धरने में शामिल किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार और प्रशासन के सामने रखते आए हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित समाधान नहीं मिला है। किसानों ने प्रशासन से धरना स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल आंदोलन 7 सितंबर तक जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'