ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हादसा और दुर्घटना हादसा

हरियाणा में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई, 6 की मौत

by admin@bebak24.com on | 2026-09-01 13:10:50

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001


हरियाणा में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई, 6 की मौत

पलवल | बेबाक24 न्यूज़

हरियाणा के पलवल जिले में मंगलवार तड़के कुंडली-मानेसर-पलवल मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

चालक की आंख लगने से हादसा होने की आशंका

घायलों के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। तड़के यात्रा के दौरान चालक को झपकी आने की आशंका है। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने पिकअप में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मैनपुरी से निकले थे धार्मिक यात्रा पर

सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए गए हैं। वे शुक्रवार को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद वे मथुरा-वृंदावन की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मंगलवार सुबह पलवल के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

14 घायलों का अस्पताल में उपचार

हादसे में सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी घायल हुए हैं। सभी का पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश के रूप में की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment