by admin@bebak24.com on | 2026-08-31 12:00:55
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3100
काठमांडो | बेबाक24 न्यूज़
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात अब भी बेहद गंभीर बने हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ में 903 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4247 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 10000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 267 घायलों का भी पता चला है।
भोटेकोशी नदी में भारी मात्रा में मलबा जमा होने से प्राकृतिक अवरोध बन गया है। इसके कारण नदी में झील जैसी स्थिति पैदा हुई है। अधिकारियों को आशंका है कि यदि यह अवरोध अचानक टूटता है तो निचले इलाकों में दोबारा बाढ़ आ सकती है।
तिब्बत में भी ऐसी ही प्राकृतिक झील बनने के बाद चीन ने खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। अतिरिक्त पानी के नदी तंत्र में पहुंचने की स्थिति में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई गई है।
मध्य नेपाल में त्रिशूली नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से रविवार को एक झूला पुल बह गया। पुल गोरखा जिले के घ्यालचोक क्षेत्र को पृथ्वी राजमार्ग के निकट चरौंदी से जोड़ता था। पुल टूटने से आसपास की नगरपालिका के करीब 400 परिवारों का राजमार्ग से संपर्क प्रभावित हुआ है।
लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बाढ़ से जलविद्युत परियोजनाओं को भी भारी नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के मुताबिक करीब 933 जलविद्युत परियोजना कर्मचारी विभिन्न सुरंगों के भीतर फंसे हो सकते हैं। इन्हें निकालना राहत अभियान की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल है।
बचाव दल सुरंगों तक पहुंचने के लिए मलबा हटाने और वैकल्पिक रास्ते तलाशने में जुटे हैं।
नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के 13000 से अधिक सुरक्षाकर्मी राहत एवं बचाव अभियान में लगाए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
दुर्गम इलाकों में भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए निजी हेलीकॉप्टरों तथा चार्टर उड़ानों की भी मदद ली जा रही है।
नेपाल से लगी तिब्बत सीमा पर भी आपदा का असर देखने को मिला है। चीन ने अब तक 16 मौतों की पुष्टि की है और 500 से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। दोनों क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच चल रहा है।
नेपाल में राहत कार्यों के साथ अब सबसे बड़ी चिंता संभावित दूसरी बाढ़ की है। नदी में बने प्राकृतिक अवरोधों और पहाड़ी मलबे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'