ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राजनीति राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला: 'सपा काल में 5 किलो की राहत और वन माफिया थे, आज 50 किलो राशन व वन मेडिकल कॉलेज'

by on | 2026-08-29 18:05:11

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3119


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला: 'सपा काल में 5 किलो की राहत और वन माफिया थे, आज 50 किलो राशन व वन मेडिकल कॉलेज'

बलिया (बेबाक 24): बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बलिया को राहत देने पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बांसडीह तहसील के गलाफरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बांसडीह, बैरिया और बलिया तहसील के 1500 बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में बाढ़ पीड़ितों तक महज 5 किलो राहत सामग्री पहुँच पाती थी, जबकि वर्तमान सरकार 50 किलो का संपूर्ण राहत पैकेट प्रदान कर रही है।

'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' का युग समाप्त, अब 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज'

विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया था, सपा आज उसी कांग्रेस की 'पिछलग्गू' बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सपा के दौर में प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' का बोलबाला था, जबकि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज' की नीति पर काम कर रही है। कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं और यदि किसी ने बेटी या व्यापारी की सुरक्षा पर बुरी नजर डाली, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

कटान पीड़ितों को मिलेंगे जमीन और मकान

बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या पर सीएम योगी ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के घर नदी के कटान में विलीन हो गए हैं, उन्हें प्रशासन द्वारा जमीन मुहैया कराई जाएगी और मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। सरयू नदी के हवाई सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि नदी की स्ट्रेचिंग (सफाई) की जाएगी, जिससे निकलने वाली मिट्टी को तटबंधों में इस्तेमाल किया जाएगा और बोल्डर ठोकर बनाकर कटान को स्थायी रूप से रोका जाएगा।

परिवहन मंत्री व स्थानीय विधायकों के कार्यों की सराहना

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि मंत्री के प्रयासों से रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को 3 दिनों की नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिली है, वहीं 30 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा शुरू की जा रही है। इसके साथ ही सीएम ने बांसडीह और बेल्थरा रोड के विधायकों के क्षेत्रीय विकास कार्यों की भी सराहना की।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment